GNS ONLINE NEWS PORTAL

UPSC की परीक्षा पहली बार में क्रैक करना है तो समर्पित होकर तैयारी करें: अखिल मूर्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
IAS Coaching

जैसा कि आप जानते हैं UPSC उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के चयन के लिए प्रत्येक वर्ष देश की सर्वोच्च परीक्षा का आयोजन करता है। लाखों युवा इस परीक्षा को पास कर अपनी सेवाएं देश को देना चाहते हैं। उच्च हौसला रखने वाले परिश्रमी एवं जुझारू अभ्यर्थी निस्संदेह परीक्षा में सफल होते हैं। हालाँकि पहले प्रयास में परीक्षा क्रैक करने का रुतबा ही अलग है और यह असंभव भी नहीं है। हमारे पत्रकारों ने दिल्ली के मशहूर IAS Coaching सेंटर संस्कृति IAS के फाउंडर अखिल मूर्ति सर से बातचीत की है और पता लगाया है की कैसे आप UPSC की परीक्षा को पहली बार में ही क्रैक कर सकते हैं।

IAS Coaching
IAS Coaching

टिप्स/रणनीति पर जाने से पहले आइए इस परीक्षा की प्रकृति को समझ लेते हैं-

संपूर्ण चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होती है। प्रारंभिक चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से बौद्धिकता एवं तार्किकता की जाँच की जाती हैं; द्वितीय चरण(मुख्य परीक्षा) विश्लेष्णात्मक समझ की जाँच के लिए आयोजित होती है वहीं अंतिम चरण (साक्षात्कार) व्यक्तित्व के परीक्षण पर केन्द्रित होता है।

UPSC की परीक्षा पहली बार में क्रैक करने के लिए संस्कृति IAS Coaching के अखिल मूर्ति की टिप्स

स्वाभाविक है बार-बार परीक्षा देना बोझ को बढ़ाता है। चूँकि दो परीक्षाओं के बीच एक वर्ष का अन्तराल होता है। ऐसी स्थिति में संसाधनों का अभाव, तनाव एवं अवसाद जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। तो क्यों न ऐसा हो कि परीक्षा एक ही बार में उत्तीर्ण हो जाए। यद्यपि यह इतना आसान तो नहीं है फिर भी एक कुशल रणनीति से यह मार्ग एक बार में तय किया जा सकता है।

1. लक्ष्य केन्द्रित रणनीति-

• सर्वप्रथम तय करें आपको किस वर्ष परीक्षा देनी है।
• स्वयं का मूल्यांकन करें; यदि आप स्वाध्याय में सहज हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी शुरू कर दें।
• यदि आप स्वाध्याय में असहज महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप एक विश्वसनीय कोचिंग से जुड़ जाएँ।
• प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की रणनीति तय करें।

2. UPSC की अपेक्षाओं को समझें-

• परीक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन करें।
• विगत वर्षों के प्रश्नों का अवलोकन करें।
• चयनित अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीखें।

3. अध्ययन सामग्री का उचित चुनाव-

• सर्वप्रथम NCERT की किताबों से शुरुआत करें। तत्पश्चात विषय की स्टैण्डर्ड पुस्तकों को भी पढ़ें।
• इस परीक्षा में समसामयिकी का विशेष महत्त्व है। इसलिए स्वयं को समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, मीडिया या सोशल मीडिया आदि के माध्यम से अद्यतन रखें।

4. समय प्रबंधन-

• समय के दुरुपयोग से बचें एवं अनुशासित रहने का प्रयास करें।
• एक व्यावहारिक समय सारिणी बनाएं।
• प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक आधारों पर लक्ष्य तय करें एवं नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

5. अध्ययन एवं मूल्यांकन-

• पढ़े विषय को चेतन में उतारने के लिए बार-बार दोहराएँ।
• किसी अध्याय को विगत वर्षों में आए प्रश्नों के साथ पढ़ें।
• सीमित समय में उत्तर लेखन का अभ्यास करें। उत्तर में फ्लोचार्ट एवं डायग्राम भी सम्मिलित करें।
• ग्रुप डिस्कशन के लिए छोटा समूह बना लें।
• क्लास टेस्ट एवं टेस्ट सीरीज आदि के माध्यम से स्वयं का मूल्यांकन एवं सुधार करते रहें।
• आवश्यकता पड़ने पर अपने अध्यापक एवं अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
• दिनचर्या से कुछ समय अपने स्वास्थ्य एवं मनोरंजन पर भी दें।

सुझाई गई कुशल रणनीति के माध्यम से अनेक अभ्यर्थी लाभान्वित हो रहें है। परिणामस्वरुप सैकड़ों अभ्यर्थियों को पहली बार में ही इस परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई। आप फ्रेशर है तो इस रणनीति से अपनी तैयारी को दिशा दे सकते हैं। यदि आप परीक्षा में पहले भी बैठ चुके हैं तो हमें आशा है कि ये टिप्स आपकी कमियों को सुधारकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

The specified slider does not exist.

Poll

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

today weather

Our Visitor

0 0 0 4 1 7
Users Today : 64
Users Yesterday : 140
Users Last 7 days : 416
Users Last 30 days : 416
Users This Month : 416
Users This Year : 416
Total Users : 417
Views Today : 88
Views Yesterday : 201
Views Last 7 days : 587
Views Last 30 days : 587
Views This Month : 587
Views This Year : 587
Total views : 588
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.255
Server Time : October 15, 2026 9:58 am